खबर अल्मोड़ा – दौलाघट प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सत्यम,नीरज महासचिव पद पर हुए निर्वाचित
अल्मोड़ा ब्यूरो। रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में दौलाघट व्यापार मंडल की इकाई के गठन को लेकर एक बैठक जय गोपेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण मै आयोजित की गई जिसमे जिले के संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल और सभी व्यापारियों और पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में सत्यम बिष्ट जी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया और हरीश अधिकारी व दीपक जोशी को उपाध्यक्ष, नीरज जोशी सचिव ,इंद्र सिंह राणा कोषाध्यक्ष अशोक जोशी व विकास वर्मा को उपसचिव आदि सभी को व्यापारियों की सर्व सम्मति से व्यापारियों का प्रतिनिधि घोषित किया गया, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया और निवर्तमान अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी जी ने नई कार्यकारिणी को माला पहनाकर अपने शुभकामनाएं प्रेषित की
बैठक मै दौलाघट क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई चर्चा की गई, और जिले के पदाधिकारीयो द्वारा शीघ्र इस समस्या को हल करने का विश्वास दिलाया गया, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा नव निर्वाचित व्यापार मंडल को शुभकामनाओं के साथ एक जुट होकर समस्या के समाधान के लिय कहा गया और उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया, और अंत मै दौलाघट इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्यम बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को विश्वाश दिलाया की व्यापारी हित मै यह कार्यकारणी हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी और यह भी कहा की कभी भी किसी को नाराजगी का मौका नहीं देगी।

बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला सयुक्त मंत्री दिनेश मठपाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया,गणेश जलाल ,पूर्व अध्यक्ष दौलाघट, गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र तिवारी, आनंद गिरि, कैलाश सिंह, विनोद बिष्ट, दीपक सिंह, हरीश बिष्ट, सुंदर सिंह, अशोक जोशी, विपिन जोशी, दीवान राम, रतन गिरी,हरीश जोशी, कन्हैया वर्मा,दीवान सिंह, भरत,सत्येंद्र सिंह बिष्ट, हरीश अधिकारी, दिलीप सिंह, आनंद राम,रमेश राम, कुंदन खोलिया, संतोष बिष्ट,नित्यानंद जोशी,टी के विश्वास, सत्यजीत सरस्वती,आनंद गिरि जैत सिंह, चतुर सिंह, अमन आदि व्यापारी उपस्थित थे ।
Post Comment