Loading Now
×

आज 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण! जानें क्यों खास है ये सूर्य ग्रहण, क्या भारत में लागू होगा सूतक काल?

आज 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण! जानें क्यों खास है ये सूर्य ग्रहण, क्या भारत में लागू होगा सूतक काल?

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानि 8 अप्रैल की रात में लगने वाला है। भारतीय समयानुसार आज सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुछ अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी। खबरों की मानें तो 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में ही दृश्यमान होगा।

आमतौर पर सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व सूतक काल के नियम लागू हो जाते हैं। सूतक काल में शुभ व मांगलिक कार्यों पर पाबंदी रहती है। इसमें पूजा-पाठ या देवी-देवताओं की मूर्तियों का स्पर्श वर्जित है। इसमें भोजन खाने या पकाने से भी बचना चाहिए। हालांकि 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल के नियम भी मान्य नहीं होंगे। इस दौरान लोग बेझझिक अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। इसमें पूजा-पाठ पर भी कोई पाबंदी नहीं है। कल 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसे आप खग्रास सूर्य ग्रहण भी कह सकते हैं। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र के अंतर्गत आकार लेगा, जो कि ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत खास माना जा रहा है।

Post Comment