Loading Now
×

खबर अल्मोड़ा – नगर व्यापार मंडल चुनावों की तैयारी हुई तेज,प्रथम चरण की सदस्यता अभियान से शुरूवात

खबर अल्मोड़ा – नगर व्यापार मंडल चुनावों की तैयारी हुई तेज,प्रथम चरण की सदस्यता अभियान से शुरूवात

अल्मोड़ा- नगर व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिये सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पलटन बाजार से सदस्यता अभियान की शुरुवात की गई, जो कि मल्ली बाजार तक चला।

गुरुवार को सदस्यता प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत की गई।

उन्होंने बताया कि यह अभियान अलग-अलग चरणों में चलाया जायेगा। अभियान के पहले दिन पलटन बाजार से मल्ली बाजार तक चलाया गया। इस दौरान 100 व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, प्रदेश मंत्री मनीष जोशी, सुनील कर्नाटक, मयंक बिष्ट, मोनू साह, अनिता रावत, दिनेश मठपाल, दीपक साह, नरेंद्र कुमार, सलमान अंसारी, वकुल साह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Post Comment