उत्तराखंड- इस दिन बूढ़ी दिवाली की छुट्टी, सरकारी संस्थान रहेंगे बंद.. जानिये क्यों मनाते हैं पहाड़ी
देहरादून- प्रसिद्ध लोकपर्व इगास यानि बूढ़ी दीवाली इस बार राज्य में 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन उत्तराखंड में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

Igas holiday on 12 Nov 2024 in Uttarakhand
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला इगास पर्व खासा लोकप्रिय है। देवभूमि के लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं। साल 2024 में ये त्यौहार आगामी मंगलवार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराखंड के सभी सार्वजनिक सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। इगास के दिन सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।
Post Comment