ब्रेकिंग अल्मोड़ा – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस का अभ्यास,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज की अध्यक्षता में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

ब्यूरो अल्मोड़ा -2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत पार्टी के तमाम विधायक, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता आज अल्मोड़ा में जुटे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता को हिटलरशाही सरकार के दमन से आजाद करने को लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। वहीं नेता प्रबतपक्ष यशपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है।
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कसकर कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता दहशत पैदा करने वाली हिटलरशाही सरकार के दमन से आजाद होना चाह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा हो चुकी है। मानवीय मूल्य कुचले जा रहे हैं। देश के भीतर भष्ट्राचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है और महिलाओं के शोषण के अपराध आए दिन हो रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार को तानाशाही सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सरकार उखाड़ फेंकने का वक्त अब आ गया हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय सीट से विजय का आगाज करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर हैं। इसलिए एकजुट होकर बड़े संघर्ष को पार करना हैं।
सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य भी केन्द्र की तरह तानाशाही शक्तियों के हाथ में चल रही हैं। उत्तराखण्ड की जनता त्रस्त हो चुकी हैं। जनसमस्याओं का पुलिंदा उत्तराखण्ड के भोगोलिक क्षेत्रफल से बड़ा हो चुका हैं। जनता असुरक्षा के भाव में जी रही हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए धामी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है और उत्तराखण्ड से कांग्रेस पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी तथा देश में कांग्रेस सरकार बनेगी।
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह सम्मेलन जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यक्रताओं को एक नई ऊर्जा देने का काम करेगा। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज इस देश की जनता भाजपा सरकार की कुटनीतियों से तंग आ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज जनता केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों से आजिज आ चुकी है। जनता इसका जवाब देने को तैयार बैठी है। जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में दिखाई देगा। उपनेता सदन भुवन काफड़ी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में हर किसी क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त हैं, नौजवान की भाजपा नीतियों से परेशान हैं। हल्द्वानी विधायक सुमित हरदयेश ने कहा कि सबसे ज्यादा दमन आज युवाओं का हुआ है।
द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि आज भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती हैं और वोट देने तक उनका उपयोग करती है। कार्यक्रम में निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास विकास का इतिहास है। पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के कथनी व करनी में अन्तर से जनता उब चुकी है। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज व संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी किया। कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ नेताओं का अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अभिनंदन किया गया।
सम्मेलन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर ,कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत भैसोड़ा, रानीखेत जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हवालबाग गोपाल सिंह खोलिया, रचना रावत, तारा मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,महामंत्री त्रिलोचन जोशी,खजान गुड्डू, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ,कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित सतवाल, विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी,पवन मेहरा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह ,रोहित रौतेला ,अनुज साह,तारु तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, दान सिंह नेगी,पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, दीवान सतवाल, जमन सिंह बिष्ट, मनोज सनवाल, हर्ष कनवाल, अमर बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, एनडी कांडपाल, पूरन सुयाल, विक्रम बिष्ट, तारा चंद्र साह, शरद शाह, दीपा साह, कुंदन भंडारी, अवनी अवस्थी, महेंद्र मेर,अमित बिष्ट,बाल विक्रम रावत,नितिन रावत,हर्षित दुर्गापाल ,कार्तिक कनवाल ,अभिषेक तिवारी तथा सभी ब्लाक अध्यक्ष शामिल रहे।
Post Comment