Loading Now
×

खबर अल्मोड़ा – UKPSC RO/ARO परीक्षा के दृष्टिगत आंशिक परिवर्तन के साथ आज भी नगर में वन-वे व्यवस्था लागू

खबर अल्मोड़ा – UKPSC RO/ARO परीक्षा के दृष्टिगत आंशिक परिवर्तन के साथ आज भी नगर में वन-वे व्यवस्था लागू

अल्मोड़ा – नगर मे आज (रविवार) आयोजित होने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 के दृष्टिगत अल्मोड़ा के सीओ /प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमल प्रसाद द्वारा नगर की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती है, उक्त यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया गया है।

आज अल्मोड़ा नगर की माल रोड पर अन्य दिनों की तरह सुबह 08:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त धारानौला रोड, एलआरसाह रोड और लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी। साथ ही इस यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सभी नगर वासियों से अनुरोध किया गया है कि रविवार को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करें।

Post Comment