Loading Now
×

हिट एंड रन अपडेट- बसों और ट्रकों के साथ साथ कल से कुमाऊं में भी थम जाएंगे टैक्सियों के पहिए,डीजल-पेट्रोल की किल्लत

हिट एंड रन अपडेट- बसों और ट्रकों के साथ साथ कल से कुमाऊं में भी थम जाएंगे टैक्सियों के पहिए,डीजल-पेट्रोल की किल्लत

ब्यूरो पहाड़ लाइव TV- हिट एंड रन को लेकर बने कानून के विरोध में वाहन चालकों का आंदोलन जारी है। आज दूसरे दिन भी वाहन चालकों की हड़ताल का असर देखने को मिला। इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ड्राइवरों की हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का संकट गहराने लगा है। हल्द्वानी के कई पेट्रोल पंप पर आज सुबह ड्राई की स्थिति पैदा हो गई थी। पहाड़ों में अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा का कहना है कि सोमवार से हड़ताल के बाद पेट्रोल की सेल में तेजी आई है लेकिन पेट्रोल खत्म होने के आसार नजर आने लगे हैं। इधर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भारत भूषण ने कुमाऊ मंडल में 3 जनवरी यानी कल से हड़ताल का आह्वान किया है। कुमाऊं में कल से 50 हज़ार से अधिक टैक्सियों के पहिये थम जायेंगे। कहा कि सरकार को कानून वापस लेना होगा। नहीं तो एक स्वर में इस कानून का विरोध किया जाएगा। हिट एंड रन कानून के विरोध में 1 जनवरी से सभी ट्रांसपोर्टर, रोडवेज़ बस चालक हड़ताल पर है। अब बुधवार से टैक्सी चालकों के हड़ताल पर जाने से पूरे कुमाऊं में यात्रियों को भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ सकता है।

Post Comment