बड़ी खबर उत्तराखंड- आंगनबाड़ी भर्ती में आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट
- आंगनबाड़ी भर्ती में आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 7038 पदों के पर की जा रही भर्ती में आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी। राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से आयु सीमा में छूट की मांग को शासन ने खारिज कर दिया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि अब भर्ती प्रक्रिया के बीच में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आठ फरवरी तय की गई है। प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ।
सचिव, महिला एवं बाल विकास कल्याण चंद्रेश कुमार ने बताया कि संगठनों की ओर से मांग की गई थी। लेकिन भर्ती प्रक्रिया के बीच में अब कोई परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 7038 पदों के सापेक्ष अब तक करीब 60 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
Post Comment